फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार की केबिल ब्रस्ट,10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली के पास 11 हजार वोल्ट लाइन की की केबिल ब्रस्ट होन जाने के कारण 10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 15 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तरबतर हो रहे थे।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली के पास बृहस्पतिवार को भोर में चार बजे हाईटेंशन केबल ब्रस्ट हो गई। इससे मदारी टोला, कोतवाली, आलम खां, अजमेरी आदि 10 मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। उमस और गर्मी भरे मौसम में भोर में हुई कटौती से लोगों की नींद उचट गई। सुबह कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति तक नहीं हो पाई। 15 घंटे से भी ज्यादा समय तक लोग उमस और गर्मी में परेशान रहे। बिजली विभाग के अधिकारी भी फाल्ट खोजने में घंटों हलाकान रहे। आखिरकार कोतवाली के पास केबल की फाल्ट का पता चला। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नजम अहमद ने बताया कि फाल्ट मिल गई है। मरम्मत की जा रही है देर रात तक आपूर्ति बहाल की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें