मड़ियाहूं। ब्लाक के कुंभ गांव के पूर्व प्रधान पर लाखों रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में आदेश के बाद भी कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने नोटिस भेजकर डीएम को तलब किया है। उन्हें 16 दिसंबर को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना है। कुंभ निवासी गुलाब चंद विश्वकर्मा ने गांव के पूर्व प्रधान अनिल कुमार जायसवाल पर ग्राम सभा के विभिन्न मदों से बिना काम कराए ही 53.56 लाख रुपये का गबन करने और तीन वर्षों में तीन विद्यालयों से 11-11 महीने का बच्चों के खाद्यान्न के लाखों रुपये करने का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के कई नोटिस देने के बाद भी डीएम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने के आरोप का अवमानना दायर किया। हाईकोर्ट ने दूसरी अवमानना में डीएम को नोटिस देकर 16 दिसंबर को अपशना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। इस बाबत डीएम दिनेश कुमार का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोर्ट में पक्ष रखा जाएगा।