फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परीक्षा परिणाम संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए बनी हेल्पडेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सत्र 2025-26 की विषम एवं सम सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम में यदि किसी विद्यार्थी का परिणाम लंबित है, अंकपत्र में अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, विषयवार त्रुटि है अथवा अन्य किसी प्रकार की तकनीकी या परीक्षा संबंधी समस्या है, तो हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज कराए। इसके बाद प्राचार्य के हस्ताक्षरयुक्त लेटर हेड पर संक्षिप्त विवरण तैयार कर निर्धारित व्हाट्सएप नंबर या आधिकारिक ई-मेल पर भेजेंगे। विश्वविद्यालय ने शिकायतों के लिए दो मोबाइल नंबर और एक आधिकारिक ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई है। इन माध्यमों पर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकेगा। साथ ही महाविद्यालयों को एक ही शिकायत को बार-बार अथवा अलग-अलग माध्यमों से भेजने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायतों के निस्तारण के लिए एकीकृत व्यवस्था लागू की गई है। विश्वविद्यालय का मानना है कि नई व्यवस्था से शिकायतों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार होगा। प्रकरणों की निगरानी आसान होगी और परिणाम संबंधी समस्याओं का पहले की तुलना में अधिक तेजी से निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें