फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नवरात्र में शहर में नहीं प्रवेश करेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नवरात्र उत्सव के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह निर्णय यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है। जाम की स्थिति न बने इसके लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी तीन अक्टूबर से बढ़ा दी जाएगी । यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया है कि शहर के विभिन्न चौराहों पर 25 यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। दुर्गा पंडालों के आसपास होमगार्ड लगे रहेंगे। शहर के अंदर जो पहले से ई-रिक्शा चल रहे उन्हीं का संचालन कराया जाएगा। इसके अलावा बड़े वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लेकिन स्कूली बसें और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को अनुमति होगी। इस फैसले से यात्रियों को राहत मिलेगी और सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें