फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आधे घंटे की तेज बारिश में नगर की सड़कों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीती तीन दिनों से तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार की दोपहर बाद राहत भरी खबर आई। अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव हो गया। जगह-जगह पानी भरने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश की वजह से कुछ देर लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद उमस से लोग परेशान हो गए। जौनपुर शहर में दो बार बारिश हुई। करीब साढ़े तीन बजे से चार बजे तक और साढ़े चार बजे से पांच बजे तक बारिश हुई। बारिश से किसान खुश देखे गए। जिनकी खेती पिछड़ी है, वे अपने काम को इस बारिश के सहारे तेज करेंगे। मुंगराबादशहपुर में बारिश का पानी थाना परिसर में स्थित महिला हेल्प डेस्क और प्रभारी निरीक्षक आवास, रोडवेज बस स्टैंड परिसर तक पहुंच गया। बारिश से नगर के सिपाह मोहल्ला, गायत्री मंदिर रोड, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, सिनेमा गली, रविंदर गली, नई गंज, कटरा मोहल्ला , भगत सिंह वार्ड, मुगरडीह आदि जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें