फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल में ठंड से बचाव के लिए लग रहे हीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला अस्पताल में अब मरीजों को ठंड से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए चार वार्डो में हीटर लगाने का काम शुरू हो गया। हर वार्ड में चार से पांच हीटर लगाने की तैयारी है। इसके लग जाने से मरीजों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। इसको ठंड से बचाव के लिए कंबल नहीं खोजना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कुल पांच वार्ड हैं। जिसमें से चार वार्डो में ही इस समय मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। डेंगू वार्ड में मरीजों के नहीं होने के कारण उसमें ताला बंद है। जबकि चार वार्डो में मरीज भर्ती किए गए हैं। इलाज के लिए वार्ड में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया गया है, लेकिन मरीजों खासकर बुजुर्ग लोगों को ठंड में किसी तरह की परेशानी हो, उससे बचाव के लिए हीटर लगाने का काम शुरू हो गया है।

-वार्ड में आज ही हीटर लगाया गया है। हीटर लगने से रात में काफी राहत मिल रही है। हालांकि अभी ठंडक अधिक नहीं हैं, लेकिन ठंडक बढ़ेगी तो कोई परेशानी नहीं होगी। -सीता देवी, बनरहिया बाग।
विज्ञापन

-मां को गर्दन में परेशानी है। इलाज के लिए भर्ती कराया है। सोच रहा था कि ठंड का मौसम है परेशानी होगी, लेकिन वार्ड में हीटर लगने से काफी राहत मिल रही है। -हरिश्चंद, डिहियां खुटहन।
अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए हीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। चार वार्डो में कुल 20 हीटर लगाए जा रहे हैं। स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि रात में हीटर चलवाएं। -डा.केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें