फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का टॉर्चर : डायरिया और बुखार के मरीजों से भरा जिला अस्पताल, ओपीडी में उमड़ी भारी भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में दिखाने के लिए लगी लाइन स्रोत संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। तेजी से बढ़ती तपिश और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जौनपुर जिला अस्पताल में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित मरीजों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब 970 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक यादव ने बताया कि बीते 15 दिनों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जहां पहले इमरजेंसी में रोजाना 5-6 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 15 से 20 हो गई है। सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और धूप में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ रहा है। अस्पताल के पर्चा काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ लग रही है। बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। डॉ. यादव ने लोगों को सलाह दी है कि तपती दोपहर (12 से 4 बजे के बीच) घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर को गमछे या टोपी से ढकें और साथ में पानी की बोतल रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, ओआरएस का घोल, लस्सी या नींबू पानी पीते रहें। बाजार में खुले में बिकने वाले कटे हुए फल और खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। उल्टी, दस्त या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें