फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गर्मी से बढ़ा कंजक्टिवाइटिस का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों में त्वचा रोग, वायरल-टाइफाइड बुखार के साथ कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू), आंखों में एलर्जी की शिकायतें बढ़ गईं हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एसके मिश्रा ने बताया जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 4 से 5 मरीज आई फ्लू के आ रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही कंजक्टिवाइटिस की दिक्कत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में हर किसी को आंखों की बीमारी के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आई फ्लू से आंखों में तेज दर्द रहता है। गंदी उंगलियां आंखों में लगाने, धूल-धुंआ का प्रतिकूल असर, आंखों में गंदा पानी जाने से यह बीमारी होती है। संक्रमण इतना तेज होता है कि पीड़ित की आंखों में देखने से ही दूसरे व्यक्ति की आंखों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें