फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय संगठन के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के लिपिकों ने सोमवार को स्थानांतरण के विरोध में सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला इकाई के अध्यक्ष सुधीर कुमार अस्थाना के नेतृत्व में आंदोलन कर लिपिक संवर्गीय कर्मियों ने सरकार की नीतियों की निंदा की। कर्मचारियों का कहना था कि बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। इस स्थानांतरण को निरस्त किया जाना चाहिए। जनपद मंत्री संजय कुमार यादव ने विभाग में हुए तबादले को निरस्त कर सरकार से स्थानांतरण नीति में संशोधन करने की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। संचालन अजय सिंह ने किया। इस मौके पर संजय कुमार यादव, विनोद मौर्या, मनोज कुमार सिंह, सुनील, सैमुअल प्रकाश दुबे, आनंद श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव द्वितीय, मनोज पासवान, मनोज कुमार सिंह, महेंद्र विक्रम, मनोज कुमार पासवान, देवेंद्र यादव, तहरीर फातिमा, संजय कुमार यादव, रवि यादव, अमजद रशीद खान, रवि प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें