शाहगंज। कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के पास पीपीई किट भी उपलब्ध नहीं है। सीएचसी में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। रेलवे जंक्शन पर भी प्रवासियों का आगमन जारी है। यह लोग ऐसे स्थानों से आ रहे हैं जहां महामारी का प्रकोप चरम पर है।
रेलवे स्टेशन यात्रियों की एंटीजन किट से जांच हो रही है। कोविड 19 डेस्क प्रभारी डा. अमित सिंह का कहना है कि सभी चिकित्सक महामारी के खिलाफ जंग में खुद को समर्पित कर चुके हैं। वह खुद को बचाते हुए अनवरत जांच एवं वैैक्सीनेशन में जुटे हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर की भारी किल्लत है। महज तीन लोग नगर में इसका व्यापार करते हैं। लेकिन इस दौरान उपलब्धता न के बराबर है। शुक्रवार को ऑक्सीजन की कमी से हिंदू युवा वाहिनी के एक पदाधिकारी के पिता का निधन हो गया। कई लोग नगर में अभी भी ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। शासन के आदेश पर सिलिंडर के लिए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को नामित किया गया है। एसडीएम के क्वारंटाइन होने के चलते नायब तहसीलदार अमित सिंह के पास चार्ज है।