फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया अस्पताल

विज्ञापन
जलालपुर के चौराहे पर स्थित सांई बाल चिकित्सालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया सीज। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जलालपुर। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी जलालपुर डॉ. आलोक कुमार सिंह की टीम दोपहर में साईं बाल चिकित्सालय की जांच करने पहुंची। पंजीकरण व डिग्री मांगाने पर अस्पताल संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। शटर पर नोटिस चस्पा कर दी गई। तीन दिन में चिकित्सा संबंधी कार्य करने का योग्यता प्रमाण पत्र साथ में पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ कार्यालय बुलाया गया है। जांच के दौरान अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों को जिला अस्पताल भेजने के लिए टीम ने एंबुलेंस बुलाई लेकिन कोई भी मरीज एंबुलेंस में नहीं बैठा। बीमार बच्चों को लेकर कही और चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें