जौनपुर। जिले में जगह-जगह आयोजित आरोग्य मेले में 343 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका इलाज किया। शिविर में दवा का भी वितरण किया गया।
बक्शा के धनियांमऊ गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला में रविवार को 120 मरीजों का इलाज किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा नेता विपिन कुमार पांडेय ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। सीएचसी केंद्र बक्शा नौपेडवा के अधीक्षक डा. जीके सिंह, डॉ. रमाकांत यादव, सूर्य प्रकाश चौबे, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिवाधार आदि उपस्थित थे।
राजाबाजार: सीएचसी से संबद्ध चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 223 मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया गया। लोहिंदा प्राथमिक स्वास्थ्य और गद्दोपुर स्वास्थ्य मेला में कोविड-19 की भी जांच की गई। 47 लोगों की जांच की गई। जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई। गद्दोपुर मेले में 50 लोगों ने पंजीकरण कराया। 24 लोगों के सुगर की जांच, 20 की कोरोना व 24 लोगों की एचबी की जांच हुई। इसी तरह लोहिंदा अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 45 मरीजों का इलाज किया गया। 27 कोविड-19 की जांच व 25 लोगों का सुगर टेस्ट किया गया। डा. केके बौद्ध. डा. शिवम यादव ने जांच में सहयोग किया। राजाबाजार में डा. ओंकार भारती की देखरेख में 68 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 12 डेंटल, 17 आई व 13 सुगर के मरीज थे। पूरालाल स्वास्थ्य मेला में डा. महेश कुमार बिंद ने 61 मरीजों का इलाज किया। जिसमें 20 मरीजों की आंख की जांच की गई। 17 लोगों के सुगर व 17 की एचवी की जांच हुई। स्वास्थ्य मेले का डिप्टी सीएमओ डा. सुरेश चंद वर्मा और महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डा. शशिकांत पटेल का निरीक्षण किया।