फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डंपर की चपेट में आकर प्रधानाध्यापिका की मौत, पति घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
बदलापुर। जिला मुख्यालय के सिपाह पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार की सुबह डंपर की चपेट में आकर प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई और उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उद्पुर गेल्हवा गांव की रहने वाली 60 वर्षीया सुमन सिंह गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थीं। वह अपने पति सत्यनारायण सिंह के साथ बाइक से शीतला धाम चौकिया दर्शन करने जा रही थीं। सिपाह पुलिस चौकी के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से धक्का मार दिया। इससे बाइक सहित दोनों गिर पड़े। सुमन के सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस व आस-पास के लोग उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने सुमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पति सत्यनारायण भी घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें