फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध मौर्य को शिक्षा में योगदान के लिए सम्मान

विज्ञापन
शाहगंज शिक्षक दिवस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध मौर्य को मिला प्रशस्ति पत्र। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय परासिन के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध मौर्य को सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यालय के विकास में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मौर्य को बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल देने और शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सराहा गया। उनके योगदान से विद्यालय के विकास में भी मदद मिली है। इस सम्मान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अनिरुद्ध मौर्य बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव के निवासी हैं। उनके पैतृक गांव और क्षेत्र के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे सम्मान अन्य शिक्षकों और युवाओं को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें