धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे बाईपास पर विथार गांव के पास बुधवार की रात में करीब 9 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में घनश्याम गौतम (35 वर्ष) निवासी चौकी पिलखुआ, गौराबादशाहपुर की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया है। उसके नाम-पता की जानकारी नहीं मिली। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की रात करीब 9 बजे विथार बाईपास पर जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर दो बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घनश्याम के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दूसरे बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। संवाद