फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर मनमानी का आरोप, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। क्षेत्र के ग्राम भैंसा गांव की पुरवा कोहिनार बस्ती के लोगों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रधान पर सौतेलेपन का आरोप लगाया। एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि प्रधान ने उनके पुरवे में रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा रहा। शौचालय के अभाव में महिलाओं को बाहर खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। जब प्रधान से शौचालय के निर्माण की मांग की जाती है तो वह ध्यान नहीं देते। गंवई राजनीति के कारण उनकी उपेक्षा की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में चिंता देवी, मालती देवी, कविता, चंद्र देवी, सुनीता, नीति देवी, इनर्जी, सुशीला, प्रमिला देवी, माधुरी देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें