फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से नाराज बीएलओ ने बुलंद की आवाज

Tue, 01 Sep 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बीएलओ के साथ हो रही मारपीट के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


 संघ के मंत्री शिव कुमार यादव ने कहा कि गंवईं राजनीति में बीएलओ को निशाना बनाया जा रहा है। ग्रामीण बीएलओ की ड्यूटी करने वाले सफाईकर्मियों पर मतदाता सूची से नाम गायब करने का आरोप लगाकर पिटाई कर रहे हैं।

 हद तो तब हो गया जब मडिय़ाहूं विकास खंड के अहमदपुर गांव के प्रधान ने सहायक विकास अधिकारी के कार्यालय में बंद करके वीरेंदर गौतम नामक  बीएलओ को पिटा।

किसी तरह एफआईआर तो दर्ज किया गया लेकिन अब समझौता करने के लिए धमकी दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर डीएम तक की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन


राज्यकर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। मिनिस्टीरियल फेडरेशन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह और अजय सिंह ने कहा कि चुनाव हो या कोई

अभियान में सफाईकर्मियों का योगदान रहता है। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव और मंत्री सीबी सिंह ने सफाई कर्मचारी बीएलओ के साथ मारपीट की निंदा की। अध्यक्षता कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष संजय
विज्ञापन


 चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। मोहम्मद हनीफ, पारस नाथ यादव, राजेंद्र यादव, प्रेमधर उपाध्याय, कल्लू कामरेड, अच्छे लाल पाल, अजय सिंह, रामकेश, हिंचलाल, राम आसरे, शैलेंद्र विक्रम सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें