जौनपुर। नगर के रास मंडल गोमती नदी के किनारे बड़े हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर शाम तक परिसर भक्ति गीतों से गूंजता रहा। छोटी काशी परिसर में शाम को भक्तों की भीड़ लगती है। गोमती नदी के किनारे स्थित छोटी काशी परिसर में हर रोज दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। शाम छह बजे सामूहिक रूप से भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। देर शाम परिसर भक्तिगीतों से गूंजता रहा। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।