जलालपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालपुर से लेकर हौज टोल प्लाजा के आसपास का इलाका इन दिनों दुर्घटनाओं का डेंजर जोन बन गया है। विभिन्न विभागों की चेकिंग के डर से चालक अपने भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक और डंपर) को टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर पहले ही हाईवे के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दे रहे हैं।
इसके कारण हाईवे की चौड़ाई आधी रह गई है, जिससे न सिर्फ भीषण जाम लग रहा है बल्कि तेज रफ्तार वाहन इन खड़े ट्रकों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पिछले तीन महीनों में यहां कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
स्थानीय लोगों और भुक्तभोगियों के अनुसार, हाईवे पर जैसे ही वाणिज्य कर (सेल टैक्स) या जीएसटी विभाग की टीम के खड़े होने की खबर फैलती है, वैसे ही ट्रकों के पहिए थम जाते हैं। कानूनी पचड़ों और भारी जुर्माने के डर से ड्राइवर टोल प्लाजा पार करने के बजाय दो किलोमीटर पहले ही गाड़ियां सड़क किनारे पार्क कर देते हैं। इसके बाद वे अधिकारियों के वहां से हटने का घंटों इंतजार करते हैं। पीछे से आने वाले अन्य वाहनों को ये खड़े ट्रक अचानक दिखाई नहीं देते, जिससे पीछे या सामने से टक्कर का खतरा बेहद बढ़ जाता है।
जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे अधिकारी-जब इस अव्यवस्था और हादसों को लेकर सेल टैक्स अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव से बात की गई, तो उन्होंने विभाग की जिम्मेदारी से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा,हमारे विभाग की चेकिंग की वजह से ट्रक चालक गाड़ियां खड़ी नहीं करते हैं। संभवतः आरटीओ और खनन विभाग की कार्रवाई के डर से वे हाईवे पर वाहन खड़े कर रहे होंगे।
14 मई से अब तक हुए प्रमुख हादसे-14 मई: जौनपुर-वाराणसी हाईवे पर दो वाहनों की आपसी भिड़ंत के बाद एक अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चालक सहित 6 लोग घायल हुए।
15 मई: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के अचानक दिखाई न देने के कारण दो चार पहिया वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
18 मई: हौज टोल प्लाजा के पास एक पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
03 जून: जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के चालक सोनू यादव (35 वर्ष, निवासी ग्राम भादुवा गुलामपुर, जिला एटा) को पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।लगाकर अधिकारियों के वहां से हटने का घंटों इंतजार करते हैं। जब 3 महीने में दर्दनाक एक्सीडेंट भी हुए हैं जिसमें कई घायल और तीन की मौत हुई है। सेल टैक्स अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे वजह से ट्रक वाले नहीं, बल्कि आरटीओ और खनन विभाग के डर से हाईवे पर खड़े होते होंगे।