फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में नहर में डूबने से हाथरस निवासी मजदूर की मौत, शारदा सहायक नहर में नहाते समय हादसा

Thu, 30 Apr 2020 11:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
drowning
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम शारदा सहायक नहर में नहाते समय डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक हाथरस जिले के शादाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था। यहां वह कुछ साथियों के साथ मजदूरी के लिए आया था। पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


घई से जौनपुर रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें हाथरस के 25-30 मजदूर लगाए गए हैं। लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के बाद मजदूर मुकुंदपुर के पंचायत भवन में रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम श्यामू प्रजापति (20) पुत्र अजय प्रजापति गांव के पास से ही गुजरी शारदा सहायक नहर में कुछ साथियों के साथ नहाने गया था।

नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चीख-पुकार सुनकर अन्य साथियों की नजर पड़ी तो उसे बचाने दौड़े, मगर तब तक वह नहर में डूब गया था। काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें