शाहगंज।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी और डॉ. मारिया फारूकी के पुत्र हाशिर शेख का इंजीनियरिंग संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बीआईटीएस पिलानी) राजस्थान में चयन हुआ है। संस्थान की ओर से हाशिर को पढ़ाई के दौरान हर साल करीब तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। हाशिर ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सीएमएस लखनऊ से की है। उन्होंने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल तक मेहनत की। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने बीआईटीएस पिलानी में प्रवेश लिया। हाशिर की सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।