फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Thu, 16 Apr 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थानाक्षेत्र के कनौरा गांव के लोगाें ने गांव की बिटिया को ससुराल में प्रताडि़त किए जाने के विरोध में बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विवाहिता की मां ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर पुत्री अर्चना को दहेज के लिए सुसराल के लोगों द्वारा प्रताडि़त करने और जलाने का आरोप लगाया है।

साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और नतिनी को उसकी मां को सौंपने की मांग की। कनौरा गांव निवासी सुमन सिंह पत्नी अजय सिंह की ओर से एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि मेरी पुत्री अर्चना की शादी

 तीन वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुमुहां गांव निवासी विक्रांत सिंह पुत्र रामसमुझ सिंह के साथ हुई थी। अर्चना को दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। उसको जला भी दिया गया। उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। अर्चना के पास डेढ़ वर्ष की पुत्री है। ससुराल वाले अर्चना की पुत्री को गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें