मुंगराबादशाहपुर। पंवारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी राजकुमारी पटेल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 10 मई 2023 को अमित पटेल बेलवार सुजानगंज के साथ हुई थी। शादी के दूसरे दिन वह विदा होकर ससुराल गई और 10 दिन बाद पति अमित पटेल ने दुकान खोलने के लिए मायके से तीन लाख रुपये मंगाने की डिमांड की। यह कहने पर कि मायके वालों की माली हालत इतनी अच्छी नहीं है, वह रकम नहीं दे पाएंगे। इस पर पति, ससुर धर्मराज पटेल, देवर प्रियरंजन, ननद सीमा व सास उसे प्रताड़ित करने लगे। पांच मार्च 2024 की सुबह 10 बजे पति ने उसे कमरे में बंद कर गैस सिलिंडर खोल दिया तथा जलाने के लिए माचिस बाहर निकाल ली। वह किसी तरह बचती बचाती मायके आयी और घर वालों को पूरी बात बताई।
बाद में उसने एसपी डा.अजयपाल शर्मा से मुलाकात कर शिकायत की तो उन्होंने थानाध्यक्ष पंवारा को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। पंवारा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।