फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबूल के पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में शुक्रवार को सुबह छह बजे बबूल के पेड़ पर प्रेमी युगल का शव लटकता मिला। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच तीन साल से प्रेम प्रपंच चल रहा था। सालभर पहले दोनों घर से भाग भी चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। शुक्रवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणोें को 20 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती के शव बबूल के पेड़ पर लटके दिखे। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों और परिजनों को सूचना मिली तो वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर सिकरारा थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर ही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। उधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। प्रेमी की मां बताती है उसका पति और बड़ा बेटा दिव्यांग हैं। पहले तो वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन, काफी सोच विचार कर निर्णय लिया कि युवती सजातीय है। ऐसे में दोनों का विवाह करवा दिया जाय। आरोप लगाया कि इसके लिए युवती के मां-बाप से भी मिले, लेकिन वह नहीं माने। बिलखते हुए बताया कि यदि वह मान गए होते तो हादसा न होता। युवक के पिता ने बताया कि बेटा हमेशा भाभी से खाना मंगाकर खाता था, लेकिन बृहस्पतिवार की रात आठ बजे उसने खुद खाना निकाल कर खाया। रात में वह कब घर से निकल गया। किसी को नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें