फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भीषण गर्मी में रोडवेज डिपो में लगे हैंडपंप खराब, पानी के लिए तरस रहे यात्री

विज्ञापन
बादशाहपुर डिपों परिसर में खराब पड़ा हैण्डपंप। संवाद
विज्ञापन
सतहरिया। भीषण गर्मी में मुंगराबादशाहपुर-बादशाहपुर रोडवेज डिपो में पेयजल के लिए लगे दोनों हैंडपंप खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन विभाग भले ही बेहतर सुविधाओं के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। डिपो परिसर में लगे दोनों हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़े हैं। इनके आसपास गंदगी फैली हुई है। नियमित साफ-सफाई न होने से परिसर में जगह-जगह कूड़ा-करकट का अंबार लगा है, जिससे दुर्गंध के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। पेयजल व्यवस्था ठप होने से यात्रियों को बाहर से महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। गर्मी में सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को हो रही है। यात्रियों योगेश कुमार गुप्त, प्रभाकर पांडेय और सीताराम पटेल ने बताया कि शिकायत के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और रोडवेज अधिकारियों से हैंडपंपों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। बादशाहपुर डिपो के प्रभारी शशि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हैंडपंप ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें