फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी सदन में आधी आबादी का भी होगा पूरा नेतृत्व..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। इस बार मिनी सदन में आधी आबादी की अनदेखी नहीं हो पाएगी। उनका भी नेतृत्व रहेगा। कारण, जिला पंचायत सदस्य के 83 पदों की तुलना में करीब 47 फीसदी पदों पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जो जिले के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए लोगों की समस्याएं दूर करने में अहम भूमिका निभाएंगी। खासकर आधी आबादी की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत सदस्य के कुल 83 पद हैं। जिस पर पुरुषों के साथ -साथ महिलाएं भी चुुनाव लड़ने में पीछे नहीं रही। परिणामस्वरूप मतगणना के बाद 39 पदों पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की हैं, जो पुरुषों के मुकाबले महज दो सीटें कम हैं। इस मुकाबले में पुरुषों कुल 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में इस बार मिनी सदन में आधी आबादी की अनदेखी नहीं हो पाएगी। उनको भी प्रतिनिधित्व करने का पूरा मौका मिलेगी। जिससे वे जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। वहीं, आधी आबादी की समस्याओं को भी दूर करने में पीछे नहीं रहेगी। जिससे आधी आबादी को भी अपनी समस्याओं को दूर कराने में मदद मिलेगी।
वर्जन...
जिला पंचायत सदस्य के कुल 83 पदों की तुलना में 39 पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि पुरुषों 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में महिलाएं पुरुषों के मुकाबले मात्र दो सीटें कम जीती हैं।- राज कुमार द्विवेदी, एडीएम (भू व राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें