फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाजी हरमैन की मजार गरीबों के लिए है मक्का-मदीना के समान

विज्ञापन
हाजी हरमैन उर्स पर चादरपोसी करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
जफराबाद। नगर के शेखबाड़ा मोहल्ला स्थित हरमैन की दरगाह बुधवार को अकीदत के साथ उर्स मनाया गया। दूरदराज से आए जायरीनों ने दरगाह पर दो रकात की नमाज अदा की। सुबह से ही बाबा की मजार पर चादरपोशी का दौर देर शाम तक जारी रहा। मेले में देर रात तक लोगों की भीड़ रही। दरगाह में सजावट की गई थी। रात में कव्वाली मुकाबले का भी आयोजन किया गया। उर्स में प्रदेश के कोने-कोने से जायरीनों की भीड़ उमड़ी। दूसरे जिलों से आने वाले जायरीन एक दिन पहले ही पहुंच जाते हैं। हिंदू अकीदतमंदों ने कदमपोशी की रस्म अदायगी की और मजार पर चादर फूल, इत्र, अगरबत्ती आदि चढ़ाए। उर्दू कलेंडर के अनुसार नौवीं तारीख और बकरीद से एक दिन पहले आयोजित होने वाले इस उर्स में जायरीनों ने दो रकात नमाज तीन बजे अदा की गई। हाजी हरमैन के खानदान के डॉ. शाह जुबैर अहमद ने दरगाह में नमाजे सलातुल तारीफ नफिल अदा करवाई। शाम को लकड़ी का अखाड़ा बंदगी शाह बाबा से उठकर मेले में शामिल हुआ। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। रात में जफर नियाजी लखनऊ और इस्तियाक गाजीपुर के बीच जवाबी कव्वाली का मुकाबला आयोजित किया गया। उर्स में डॉ. जुल्फेकार खां ने मुफ्त चिकित्सकीय परीक्षण शिविर लगाया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष अबुसाद खां और संरक्षक आजाद खान, सचिव एबाद अहमद, नायब सचिव ताहूवर खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें