फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शौचालय में संचालित दुकान बंद करवाई

विज्ञापन
शहर ​स्थित शौचालय का निरीक्षण करते ईओ नगर पालिका धर्मराज राम।
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में संचालित सामुदायिक शौचालयों की जिम्मेदारों ने सुध ली। अमर उजाला में 1 जुलाई को प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद जौनपुर ने अभियान के तहत सभी सामुदायिक शौचालयों की जांच की।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने सामुदायिक शौचालय में संचालित दुकान बंद करवाई गई। इसी तरह जेल के पीछे सामुदायिक शौचालय में बने वाहन स्टैंड को समाप्त कराया।
खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने नगर पालिका से जवाब तलब की। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने सभी शौचालयों का निरीक्षण किया। ईओ धर्मराज ने बताया कि शौचालयों और अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कुल 25 शौचालय निर्मित हैं। इनमें से 18 शौचालयों का संचालन और रखरखाव पीपीपी मोड पर एक संस्था द्वारा किया जा रहा है। शेष सात शौचालयों की मरम्मत का कार्य जारी है। जिला कारागार के पीछे स्थित शौचालय से बाइक हटाई गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट तिराहे गेट के शौचालय की साफ-सफाई कराई गई। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के बगल में बने शौचालय से दुकान भी हटाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा निर्मित शौचालयों की नियमित साफ-सफाई प्रतिदिन की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें