फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 20 गांवों से होकर गुजरी गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा

विज्ञापन
सिद्धिकपुर से निकली गुरु रविदास कलश वंदन यात्रा के दौरान कलश के साथ श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी
विज्ञापन
मल्हनी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के करंजाकला मंडल की ओर से कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिद्धिकपुर से शुरू होकर कोरिडिहा बाजार होते हुए मल्हनी पहुंची। यात्रा के दौरान लगभग 20 गांवों में भ्रमण कर समरसता, सामाजिक न्याय और संत परंपरा का संदेश दिया गया। यात्रा में जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन माटी से युक्त कलश का श्रद्धापूर्वक वंदन किया गया। विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। करंजाकला मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान के तहत यह कलश वंदन यात्रा आयोजित की गई है। अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान धर्मेंद्र मिश्रा, संजय पाठक, शरद सिंह, जितेंद्र सिंह, रविंद्र मिश्रा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें