फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे के बल पर ट्रक ड्राइवर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव की मुख्य सड़क पर सोमवार रात बदमाशों ने ट्रक चालक को असलहे के बल पर लूट लिया। बदमाश साढ़े 14 हजार की नकदी, लाइसेंस व अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। मिर्जापुर के नंबर की ट्रक से माल गिराकर चालक गुलाब सरोज लौट रहा था। गंधौना गांव के पास रात्रि में पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चालक केबिन में सो गया। रात करीब एक बजे दो बदमाश ट्रक में घुस गए। दोनों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। चालक को असलहा दिखाकर धमकाया और उसकी पिटाई की। जेब में रखा साढ़े 14 हजार नकद, डीएल व अन्य कागजात लेकर चंपत हो गए। घटना के बाद चालक ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक ऐसी ही घटना शनिवार की रात भी यहां से कुछ दूरी पर हुई थी। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जमालापुर ईश्वर चंद त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें