फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से दो दिन से अंधेरे में गुलजारगंज बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर स्थित गुलजारगंज बाजार में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले मंगलवार से जल गया है। इससे पूरा बाजार अंधेरे में डूबा है। बाजार के व्यवसायी अच्छे लाल मोदनवाल ने बताया कि लगभग एक हजार से अधिक आबादी वाले इस बाजार में लोग भीषण उमस से बिलबिला रहे हैं। व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कुछ लोगों के पास ही जेनरेटर की सुविधा है। उनका काम किसी तरह से चल रहा है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं की गई। सिकरारा उपकेंद्र के एसडीओ एसपी पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो गई है। शुक्रवार को लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें