फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लोकतंत्र सेनानी के निधन पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी पुल्लू राम यादव (90) का हृदय गति रुकने से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। प्रयागराज में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र जयनाथ यादव ने मुखाग्नि दी। उनके घर पहुंच कर पुलिस ने गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन


पुल्लू राम यादव राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे। 1975 में देश में आपातकाल थोपे जाने पर जेल में दो बार बंद हुए थे। उन्होंने समाजवादी विचारधारा की राह पर चलकर उसके नीतियों का अनुसरण किया। अभी कुछ दिन उन्हें भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सम्मानित भी किया था। उनके निधन की सूचना पर सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने श्रद्धांजलि दी। बदलापुर तहसील प्रशासन की गैर मौजूदगी में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे के निर्देश उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने तिरंगा लपेटकर उनके आवास पर पुलिस के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम यात्रा में सपा विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, दीनानाथ सिंह, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें