फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 500 से 1000 रुपये में बन जाते थे जमानतदार, तीन दिन में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने पैसे लेकर जमानतदार बनने के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अभियान में पिछले तीन दिनों में ऐसे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी पेशेवर ढंग से जमानतदार बनकर अपराधियों को जमानत दिलाते हैं। पैसे की लालच में बड़ी संख्या में लोग पेशेवर जमानतदार बनने लगे हैं। 500 से 1000 रुपये लेकर किसी की भी जमानत देने के लिए वे तैयार रहते हैं। उन्हें गिरफ्तार आरोपी के अपराध से कोई वास्ता नहीं रहता। सिर्फ अपने पैसे से मतलब रहता है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि फर्जी और पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 23 दिसंबर को शाहगंज पुलिस ने दो पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया। इनमें गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के तियरी गांव निवासी भगवान दास और चोरसंड गांव के रामअवतार शामिल थे। अगले दिन 24 दिसंबर को खेतासराय पुलिस की टीम ने महरौड़ा निवासी फूलचंद्र, लालजी और खरगीपुर निवासी सधरू उर्फ सधर को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को गौराबादशाहपुर पुलिस ने बाजार निवासी गजराज और तियरी गांव निवासी सुरेंद्र नाथ को गिरफ्तार किया। एएसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लंबे समय से फर्जी कागजात के सहारे विभिन्न अभियोगों में जमानतदार बनते आ रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अब तक जिन-जिन लोगों के जमानतदार बने थे, उनकी जमानत निरस्त करने के लिए कोर्ट को पत्र भेजा जाएगा। साथ ही फर्जी तरीके से जमानतदार बनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें