अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि जीएसटी को केंद्र सरकार जिस रूप में लगाना चाहती है उससे व्यापारियों का शोषण बढ़ेगा। इसे व्यापारी बर्दास्त नहीं करेंगे।
इस तरह की त्रिस्तरीय कर प्रणाली के हम विरोधी हैं। जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार को एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही प्रदेश में जीएसटी लागूू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण
भवन (डाक बंगला) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों को विश्वास में लिए बगैर जीएसटी को किसी भी दशा में लागू नहीं होने दिया जाएगा। यदि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता से इसे लागू करने की कोशिश करती है
तो उसके खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बंसल ने कहा कि मौजूदा परिवेश में यदि इसे थोपा जाता है तो व्यापारी तो पीड़ित होगा ही साथ ही उपभोक्ताओं पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। केंद्र सरकार को चाहिए
कि इसे लागू करने के पहले व्यापारियों से वार्ता करे। उनकी आपत्तियों एवं सुझाव पर विचार हो इसके बाद इसे लागू किया जाय। जीएसटी को प्रदेश में लागू किए जाने के संबंध में हमारी वार्ता मुख्यमंत्री से हुई है। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया
है कि व्यापारियों से वार्ता किए एवं उन्हें विश्वास में लिए बिना हम इसे लागू नहीं होने देंगे। इसके पहले जिला मुख्यालय पर व्यापारियों ने माल्यार्पण कर बंसल का जोरदार स्वागत किया। डाक बंगले में उन्होंने पतंग विक्रेता संघ की
जायज मांगों को सुना और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, कुंवर प्रदीप सिंह, अनवारूल हक गुड्डू, सुनील चौरसिया, सुरेन्द्र जायसवाल, जावेद अजीम, संजय केडिया,
आलोक सेठ, पवन जायसवाल, मो. दानिश, सिराजुद्दीन बंटी, विष्णु सेठ, हेम सिंह, नीतिन सेठ, नुरूद्दीन, शिव कुमार साहू, फखरे आलम, राहुल सेठ, कृष्ण कुमार यादव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।