फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का पुतला फूंक जताई नाराजगी

Tue, 27 Jun 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
विज्ञापन
जीएसटी का पुतला दहन करते व्यापार मंडल के व्यापारी।
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को  कोतवाली चौराहे पर जीएसटी का पुतला दहन किया। इस दौरान जीएसटी में व्याप्त कमियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

  जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि जीएसटी के खिलाफ पूरे देश के व्यवसायी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की अगुवाई में लामबन्द हैं। जीएसटी इतनी जटिल टैक्स प्रणाली है कि देश के व्यापारी इसको लेकर ऊहापोह में है। इसे पूरे तरीके से समझ नहीं पाए हैं। इसके लिए जीएसटी को तीन व छह माह के लिए रोकने और इसकी जटिलताओं को खत्म करने का कार्य किया जाय। लेकिन केंद्र सरकार व्यापारी संगठनों से बात करने में राजी नहीं हैं।

  हम लोकतांत्रिक तरीके से इस सरकार को अपनी मांगें मनवाकर ही दम लेंगे। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक व जिला महामंत्री अशोक साहू ने कहा कि जीएसटी को लेकर व्यापारियों में बहुत रोष है। अभी व्यापारियों को साफ्टवेयर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस अवसर पर शिव कुमार साहू, अमरनाथ मोदनवाल, रेयाज अहमद, राजू जायसवाल, महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, कमालुद्दीन अंसारी, शशि श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, इरफान मंसूरी, शहजादे खां, रमन हरलालका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें