फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण में बढ़ रही जनभागीदारी : डॉ. रवींद्र

विज्ञापन
लोगों के साथ पौध रोपण करते उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप स
विज्ञापन
जौनपुर। सतहरिया स्थित आईआईए औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रदेश में जनभागीदारी के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों और सुरक्षा बलों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनका संरक्षण भी जरूरी है। यह आयोजन आईआईए सतहरिया और यूपीसीडीए के सहयोग से किया गया, जबकि संयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वाराणसी ने किया।
इस दौरान उप प्रभागीय अधिकारी हरिओम श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित कुमार, सरफराज अहमद, आईआईए जौनपुर के अध्यक्ष बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें