कार्रवाई के दौरान शेष दवाओं को सूचीबद्ध कर चार प्लास्टिक की बोरियों में भरकर सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद दवाओं की कुल कीमत 2,33,860 रुपये आंकी गई है।
ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दवाओं की लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट मिलने और विभागीय जांच पूरी होने के बाद आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ संबंधित न्यायालय में शिकायत वाद दर्ज कराया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध दवा कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।