फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को मिली सुरक्षा, पुलिस की निगरानी में गई बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। शादी के दिन जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने दूल्हे को सुरक्षा उपलब्ध कराई है। सोमवार की शाम एक एसआई और दो सिपाही की सुरक्षा में दूल्हा विवाह रचाने बरात लेकर रवाना हुआ।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के करियांव गांव निवासी राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसका आरोप था कि मारपीट के मामले में 25 दिसंबर को दर्ज कराए गए मुकदमे से खार खाए विपक्षी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कई बार वह फोन कर कह चुके हैं कि शादी के दिन उसे मार देंगे। राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी के निर्देश पर थाने से एसआई धीरेंद्र सोनकर और कांस्टेबल सुधीर कुमार, अनीस को दूल्हे की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई। सोमवार की देर शाम पुलिस की सुरक्षा में दूल्हा बरात लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें