फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हरियाली के अभियान का आगाज, 15 अगस्त तक लगेंगे 52 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धरा पर हरियाली लाने, पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया। जिले के करंजाकला ब्लाॅक स्थित अभयचंदपट्टी में बने अमृत सरोवर पर आबकारी एवं मद्ध्य निशेध विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खुद पौधा लगाया और उसके संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि 52 लाख पौधे जिले में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम जनमानस पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। 15 अगस्त तक प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। लोगों से अपील किया कि अपने घर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि जनपद में अभियान के रूप में पौधरोपण किया जा रहा है। वृक्ष भंडारा कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे वितरित किए गए। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासनिक सुधार विभाग एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने भी पौधरोपण किए। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास, डीएफओ प्रवीण खरे, डीडीओ बीके यादव, पीडी जयकेश त्रिपाठी, बीएसए गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद थे। खंड विकास अधिकारी बक्शा परिसर में डीएम ने पीपल का और एसपी ने आम का पौधा लगाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सिकरारा के वीरपालपुर में बेटियों के नाम पर पौधरोपण के किया। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, ग्राम प्रधान शैलेश मौर्या, रामसिंह मौर्या मौजूद रहे। जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. सीमा सिंह राणा ने उद्यान विभाग के परिसर में कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। खुटहन में विधायक रमेश सिंह के पैतृक गांव में विभाग द्वारा आम के पौधे लगाए गए। करंजाकला क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर कुलसचिव, वित्त अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें