राशन वितरण में धांधली की शिकायत को लेकर बुधवार को बक्शा में नेशनल हाईवे जाम करते ग्रामीण।
क्षेत्र के भटपुरा गांव के लोगों ने बुधवार को बक्शा में राशन वितरण में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया।
सद्दोपुर बक्शा भटपुरा के ग्रामीणों का आरोप है कि तीन माह से राशन नही दिया जा रहा है। राशन की काले बाजारी की जा रही है और बहाना यूनिट के नाम का किया जा रहा है।
गांव के मुलायम यादव, शोभावती, यशोदा, संगीता, संतोष, सुनीता, कमला, आशा, नगीना, सुरज, अवनीश, विकास, रंजीत और विनोद ने कहा कि कई बार इसकी शिकायत क्षेत्र के सप्लाई इंस्पेक्टर से की गई लेकिन उन्होंने ध्यान नही दिया।
ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रार्थना पत्र वीडियो को सौंपा। इस दौरान आधे घंटे से अधिक समय तक हेइवे पर आवागमन बाधित हो गया। लोग परेशान हुए। उधर, सप्लाई इंस्पेक्टर अनूप कुमार का कहना है कि अनियमितता की सूचना मिली है, कोटेदार की जांच की जा रही है।