फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नव निर्माण के नौ वर्ष पर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागवार लगाये गए स्टालों का अवलोकन किया गया। शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी देखी गई। जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा किसानों को समय से सिचाई पानी पानी, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि उपलब्ध कराने के साथ ही अनुदान पर नए कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनका पलायन रोका जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने कहा कि शासन के द्वारा संचालित योजनाएं शत प्रतिशत पारदर्शी तरीके से पात्र व्यक्ति तक पहुंचे यही प्रयास सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का होना चाहिए, परियोजना निदेशक केके पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें