फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर वृद्धि प्रस्ताव को वापस ले सरकार

Mon, 13 Apr 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ी बिजली प्रस्तावित दरों के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए और जुलूस के साथ नगर में भ्रमण किया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं बढ़ी बिजली दरों को सरकार से वापस लेने की मांग की। अपनी मांग से संबंधित सीएम को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।

पार्टी के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस के साथ निकले। जेसीज चौराहे से होकर जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली की बढ़ी दरों को वापस

लेने की मांग की। कहा कि बिजली की दर बढ़ने से आम आदमी को परेशानी होगी। कलेक्ट्रेट में हुई सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। बिजली की प्रस्तावित दरों में संशोधन
विज्ञापन


 नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को तेज करेंगे। इस मौके पर सर्वेश सिंह, हरिकृष्ण श्रीवास्तव, हेलाल अख्तर, राजेंद्र कुमार, रिजवान, सोम वर्मा, शरदेंदु चतुर्वेदी, कामता प्रसाद सिंह, अमरनाथ यादव, एमपी मिश्र, सूर्यनारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें