फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया रखने की इजाजत दे सरकार, गाडलाइन का होगा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शिया धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन जैदी ने कहा है कि मोहर्रम की मजलिसों के लिए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का हम बखूबी पालन कर रहे हैं । पर सरकार और प्रशासन से अपील है कि नौ मोहर्रम को ताजिया रखने और 10 मोहर्रम को ताजिया कर्बला में दफन करने की इजाजत दें ताकि हमलोग कर्बला के प्यासे शहीदो का जनाजा कर्बला में दफन कर शहीदो को पुरसा दे सकें। उन्होंने कहाकि सरकार और प्रशासन ताजिया रखने की जो गाइडलाइन जारी करेगी हम उस गाइडलाइन का बखूबी पालन करेंगे । यह बात उन्होंने सोमवार को सदर इमाम बाडे में आयोजित मजलिस के दौरान कही। चार सौ साल से अधिक समय से चली आ रही शिराजे हिन्द जौनपुर की अजादारी में इस बार कोविड-19 ने खलल डाल दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग और सरकारी गाइडलाइंस के चलते शहर की कदीम मजलिसें महज पांच लोगों के बीच ही हुईं। मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक़ सदर इमामबाड़ा में प्रत्येक वर्ष अशरा मजालिस बड़े पैमाने पर हुआ करती थी पर इस बार कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए मात्र 5 लोगो की मौजूदगी में ऑनलाइन मजलिस आयोजित हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें