फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा

Sun, 28 Jun 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मड़ियाहूं तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया और सभा की। तत्पश्चात अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी पूरे विश्व में पताका फहराकर भारत को पुन: विश्वगुरु बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा में परिवार वाद है। जनता त्रस्त है।

 जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जब मन से जुट जाता है तो सफलता अवश्य मिलती है। पूरे देश में साढ़े 12 करोड़ सदस्य भाजपा के बने हैं। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के दम पर हासिल हुई है।
विज्ञापन


 कहा कि कांग्रेस का पतन संगठन में कार्यकर्ता न होने के कारण हुआ है। भाजपानेता दारा सिंह ने कहा कि प्रदेश    की जनता त्रस्त है और अधिकारी कर्मचारी जनता को लूटने में लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें