फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर भवन में चल रहा सरकारी दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील में जर्जर सरकारी भवन में जान जोखिम में डालकर कर्मचारी काम करने के लिए विवश हैं। वर्ष 1990 में बने तहसील के उप निबंधक कार्यालय के ठीक पीछे दो मंजिला सरकारी इमारत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी ढह सकती है।
विज्ञापन

इस भवन के भूतल पर राजस्व निरीक्षक व कुछ लेखपालों के दफ्तर हैं। प्रथम तल पर तहसीलदार के अर्दली का आवास है। वह यहां सपरिवार रहते हैं। इसी भवन के ठीक सामने नायब तहसीलदार के दो आवास बने हैं। एक में कुछ लेखपाल व भू राजस्व निरीक्षक बैठते हैं। इसी तरह एसडीएम न्यायालय के ठीक सामने तहसीलदार न्यायिक का न्यायालय भी बना है। यह भी काफी जर्जर हो चला है। इस संबंध में एसडीएम चन्द्र प्रकाश पाठक ने बताया कि बहुत पहले ही निष्प्रयोज्य भवनों के बारे में प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें