केराकत । सरकार देश के संविधान पर हमला कर लोकतंत्र का गला घोट रही है ।संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त कर देश को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप देना चाह रही है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने मंगलवार को सिहौली चौराहा स्थित मण्डल कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र खतरे में पड़ गया है। सरकार द्वारा किसानों, छात्रों, बेरोजगारों, व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस जिला सचिव डॉक्टर सन्तोष गिरी ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में विफल हो गई है। ब्लाक अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी के नेतृत्व में भाजपा गद्दी छोड़ो पद यात्रा सिहौली चौराहा स्थित मण्डल काग्रेंस कार्यालय से होते हुए नरहन राम लीला स्टेज,कोतवाली चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हो गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सूरज सिंह,नगर अध्यक्ष आजाद कुरैशी,अनिल सोनकर गांगुली, राजा सूर्यबली, सुभाष सिंह, विकास तिवारी, अतीक अहमद, नरेंद्र प्रताप जानें आलम खाँन, ताज खाँन, मुकीम हाश्मी, खुर्शीद आलम खान, दीपक साहू, आदि मौजूद रहे।