सुजानगंज। अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को उचित मूल्य खाद, बीज नहीं दिया जा रहा है। उनके सामने पानी और खाद का संकट है। वे शनिवार को क्षेत्र के चैनपुर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा की किसानों की फसल को छुट्टा पशु चौपट कर रहे हैं। सरकार को इसका भी मुआवजा देना चाहिए। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष राम चंद्र पटेल ने किसानों की बिगड़ती हालत के प्रति सरकार की उदासीनत पर नाराजगी जताई। कहा की किसान की हालत नहीं सुधरी तो देश समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इंद्र बहादुर पटेल, राम चंद्र कन्नौजिया जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर तीर्थराज सरोज, राम बहादुर पटेल, शंकर लाल, हेमा पटेल, फतेह बहादुर पटेल, बसंती मौर्य आदि उपस्थित थीं।