जौनपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना या अन्य किसी कारण से जान गंवाने और घायल कर्मचारियों का आंकड़ा जुटाने का कार्य शुरू हो गया है। सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को ऐसे कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि उनके परिजनों को अनुग्रह धनराशि शीघ्र मिल सके।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी घायल हो गए थे तो कइयों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग में ही 24 से अधिक शिक्षक-कर्मचारी की मौत हुई थी। उनके परिजनों को शीघ्र अनुग्रह धनराशि मिल सके, इसके लिए शासन ने तीन दिन के भीतर ऐसे कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने और संबंधित वेबसाइट पर भी ऑनलाइन फीड करने का निर्देश दिया है। पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह के पत्र के बाद प्रशासन ऐसे कर्मचारियों का आंकड़ा जुटाना शुरू कर दिया है। सोमवार को बैठक कर सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को कर्मचारियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
---
अनुग्रह राशि के भुगतान के लिए लगेंगे यह अभिलेख
जौनपुर। पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले मृत कर्मियों को अनुग्रह राशि का भुगतान करने के लिए इन अभिलेखों का होना आवश्यक हैं। इस दौरान निर्वाचन ड्यूटी का प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, एफअईआर की प्रति, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कोरोना से मृत्यु होने की दशा में एंटीजन व आरटी-पीसीआर रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक अभिलेख हैं, इसे देना पड़ेगा। इसके बाद डीएम शासन को भेजेंगे। जिसके बाद अनुग्रह धनराशि मृतक के परिजनों को मिलेगी।
---
वर्जन...
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना सहित अन्य कारणों से मृत और घायल कर्मचारियों को अनुग्रह राशि देने के लिए आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इस संबंध में पत्र भी प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही सूची डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।