गोरखपुर ने एक -शून्य से फैजाबाद को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत । स्थानीय नार्मल स्कूल के मैदान में चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन रविवार सद्भावना स्पोर्टिग क्लब गोरखपुर ने हास्टल फैजाबाद स्पोर्टिग क्लब को 1-0 गोल से हराकर मैच जीत लिया ।
प्रथम हाफ में दोनों टीमें कड़े मुकाबले में कोई भी गोल दागने में सफल नहीं हुई। जबकि दूसरे हाफ के मैच में अंतिम समय से पांच मिनट पूर्व गोरखपुर की टीम ने एक गोल दागकर 1-0 से निर्णायक बढ़त बना लिया । समय समाप्ति तक फैजाबाद टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। रेफरी की भूमिका हाजी मुनौवर, मनोज तिवारी ,विनोद कुमार,अजय यादव व रजाउल्लाह अंसारी ने निभाई। संचालन बीरू यादव ने किया ।इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के महामंत्री कृष्णा लाल सोनी,दूधनाथ यादव,सुशील सोनकर, रमाशंकर यादव,संतराम निषाद,विनोद साहू,कायम खान सभासद ,राजू उपाध्याय , मनोज कमलापुरी एवं मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।