बदलापुर। क्षेत्र के पांच लोगों के विरुद्ध रविवार को गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार को बदलापुर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि भलुआही निवासी जलील पुत्र मुनीर, मुख्तार व कब्बर पुत्र अली हुसेन, घनश्यामपुर निवासी अजय तिवारी पुत्र रामसूरत, पट्टीदयाल गांव निवासी ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र दुबे उर्फ बंटी पुत्र सुनील दुबे के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। कहा कि डीएम के निर्देश के अनुपालन में सभी गुंडों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक मंगलवार को अपनी हाजिरी दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद